PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘Melodi’ टॉफी, #Melodi सोशल मीडिया पर वायरल, देखें प्यारा Video

Summary :

Modi Gifts Melody Toffee to Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी विदेश दौरे पर हैं। आज वे इटली में मौजूद हैं। जहां से संबंधित कई ऐसे वीडियो आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। इसी क्रम में आज बुधवार, पीएम मोदी ने इटली की पीएम को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है, जिसे पीएम मेलोनी ने एक्स पर शेयर किया है। इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। Narendra Modi Giorgia Meloni gift: देखें वीडियो (Giorgia Meloni Instagram video) Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA — Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026…

Modi Gifts Melody Toffee to Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी विदेश दौरे पर हैं। आज वे इटली में मौजूद हैं। जहां से संबंधित कई ऐसे वीडियो आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। इसी क्रम में आज बुधवार, पीएम मोदी ने इटली की पीएम को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की है, जिसे पीएम मेलोनी ने एक्स पर शेयर किया है। इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Narendra Modi Giorgia Meloni gift: देखें वीडियो (Giorgia Meloni Instagram video)

सबसे रोचक बातें है कि पीएम मेलोनी ने इस वीडियो को खुद X पर शेयर किया हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है, जो कि बहुत ही अच्छी टॉफी है.’ इसके बाद पीएम मोदी खुद ही कहते हैं- मेलोडी. जिसके बाद दोनों नेता खुलकर हंसते हैं.” इस दौरान मेलोनी पीएम मोदी को धन्यवाद कहा.

Narendra Modi Italy visit: कैसा है भारत-इटली का संबंध?

बता दें कि पीएम मोदी के इस दौरे को लोग अब काफी मजबूत और दोस्ताना बता रहे हैं। इटली की पीएम मेलोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मालूम हो कि पीएम मोदी मंगलवार को अपने 5 देशों के दौरे के अंतिम दौड़ पर इटली की राजधानी रोम पहुंचे है। यहां मेलोनी ने उनका भव्य तरिके से स्वागत किया। भारत और इटली के बीच संबंध अब एक निर्णायक मोड़ पर जा पहुंचा है।

Melody toffees gift: क्या है मेलोडी टॉफी?

Melody Toffee (credit-sm)

मालूम ही कि Parle Melody भारत की सबसे लोकप्रिय और पुरानी चॉकलेट-कारमेल टॉफियों में से एक है। इसके हर बाइट में दो लेयर का स्वाद आपको मिलता है. बाहरी परत सख्त और मीठे कारमेल की होती है, जबकि अंदर गाढ़ा और क्रीमी चॉकलेट होता है। यह काफी स्वादिष्ट होता है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।