पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (जवाबदेही) शहजाद अकबर ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार पर नब्बे के दशक में अवैध तरीके से अर्जित धन के स्थानांतरण के लिए कानून बनाने का आरोप लगाया। शरीफ की बेटी मरियम नवाज को 1.7 करोड़ रुपये कथित तौर पर स्थानांतरित किए जाने का विवरण साझा करते हुए अकबर ने कहा कि परिवार ने भ्रष्टाचार के जरिए धन अर्जित किया।
अकबर ने कहा कि 2016 में पनामा पेपर्स में नाम सामने तक सब कुछ शरीफ परिवार के पक्ष में चल रहा था। उन्होंने कहा कि मरियम के खाते में 1.7 करोड़ रूपये भेजे गए। यह संकेत देता है कि शरीफ परिवार पाकिस्तान में धन लाने और इसे विदेश में भेजने के लिए लचीले कानूनों का सहारा ले रहा था ।
उन्होंने कहा कि शरीफ के भांजे सलमान शहबाज के खाते से भी इसी तरह धन का स्थानांतरण किया गया । शरीफ नब्बे के दशक में दो बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 1990 में जब वह पहली बार सत्ता में आए तो उन्हें अर्थव्यवस्था को उदार बनाने का श्रेय मिला।


Download Android App
Download iOS App



