काठमांडू : समूचे नेपाल में लगातार बारिश की वजह से आयी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 111 हो गयी है और 67 लोग घायल हुए हैं तथा देश के 64 जिलों में 90 लाख अमेरिकी डॉलर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पिछले दो सप्ताह से नेपाल में हो रही भारी बारिश से समूचे देश में जनजीवन चरमरा गया है।
बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में 40 लोग लापता हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया कि गुलमी जिले से सबसे अधिक 13 लोगों के मरने की सूचना है, इसके बाद रौतहट जिले से 10 लोगों की मौत की सूचना है। गृह मंत्रालय के आपात केंद्र की प्रमुख निधि खनाल ने बताया, ‘‘नेपाल में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 111 हो गयी है। बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में समूचे देश में 40 लोग लापता हैं और 67 लोग घायल हुए हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



