कोरोना वायरस के पूरे देश में बढ़ते प्रकोप से हाहाकार मचा हुआ है। तो वहीं नेपाल ने शुकरवार को दुनिया के सबसे बड़े एवेरस्ट पर्वतारोहण अभियान को स्थगित कर दिया है। इससे पहले चीन में एवेरेस्ट की चढ़ाई बंद कर दी गयी थी।
संस्कृति पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टराई ने बताया कि नेपाल ने देश में सभी पर्वतारोहण अभियानों को स्थगित कर दिया है और टूरिस्ट वीजा को इशू करने की प्रक्रिया रोक दी है। देश हिमालय एवरेस्ट पर पर्वतारोहण से हर साल लाखों डॉलर की कमाई करता है।
योगेश भट्टराई ने कहा, ‘‘सरकार ने सभी पर्वतारोहण अभियानों को स्थगित करने और कुछ समय के लिए मंजूरी रद्द करने का फैसला किया है। आने वाले महीनों में वैश्विक स्थिति का विश्लेषण करने के बाद फैसले की समीक्षा की जा सकती है’’। पिछले साल गर्मियों में रिकॉर्ड 885 लोगों ने एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
उस समय पर पर्वत पर 11 लोगों की मौत हुई थी जिनमें से कम से कम चार मौतें पर्वत पर अधिक भीड़ होने से हुई थी। नेपाल में कोरोना वायरस का अभी तक केवल एक मामला सामने आया है। बता दें की भारत में कोरोना के पुरे 75 केस आ चुके हैं। और एयरपोर्ट पर 11,14,025 लोगो की स्क्रीनिंग हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App


