नेपाल की राजधानी काठमांडू और इसके आस-पास के इलाकों में बुधवार को जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई है। भूकंप के चलते लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार तड़के 5 बजकर 19 मिनट पर तिब्बत सीमा के निकट सिंधुपालचौक जिले में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6 मापी गई है।
भूकंप का केन्द्र काठमांडू से 120 किलोमीटर दूर सिंधुपालचौक जिले का रामचे गांव था। सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भी इसी जगह 3.8 की तीव्रता का हल्का भूकंप आया था। मध्य और पूर्वी नेपाल में महसूस किये गए तेज झटकों ने काठमांडू घाटी को हिलाकर रख दिया, जिसके चलते तड़के लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा।
हालांकि, अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। जानकारी के लिए बता दें, नेपाल में 2015 में एक भीषण भूकंप आया था, जिसमें 9 हजार लोगों की मौत हो गई थी। उस भूकंप में सिंधुपालचौक जिला सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक था।


Download Android App
Download iOS App



