यरूशलम : इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु ने निर्वासन का सामना कर रहे अफ्रीकी प्रवासियों के लिए एक पुनर्वास समझौते को आज रद्द कर दिया। उनके कार्यालय द्वारा संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के साथ समझौते की घोषणा के कुछ घंटों के बाद इसे रद्द किया गया। नेतन्याहु ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, ‘‘मैंने इस समझौते को निलंबित और समझौते के शर्तों पर पुनर्विचार करने का निर्णय लिया है।’’ उन्होंने कहा है कि समझौते की हो रही आलोचनाओं के कारण उन्होंने ऐसा किया है। इस्राइल ने यूएनएचसीआर के साथ अफ्रीकी प्रवासियों को निर्वासित करने की एक विवादित योजना को रद्द करने के एक समझौते की घोषणा की थी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App


