नैनीताल : अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए निर्णय पर पुनर्विचार याचिका दायर करने तथा संशोधन विधेयक लाने के संदर्भ में शिल्पकार सभा ने सोमवार को सभा का आयोजन किया। जिसमें केन्द्र की भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताते हुए अधिनियम में बदलाव का विरोध किया गया। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों समेत सदस्यों ने तल्लीताल स्थित अंबेडकर से जिलाधिकारी कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला।
डीएम वीके सुमन के माध्यम से राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जुलूस में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य, भगवत प्रसाद, संजय कुमार, दीवान चंद्र, रमेश चंद्र, अशोक कन्नौजिया, कैलाश अगरकोटी, बच्ची चंद्र, ललित मोहन, हेमा देवी, अंजू, लता देवी आदि शामिल रहे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



