न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टॉवर में शनिवार को आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग (एफडीएनवाय) ने शनिवार शाम ट्वीट किया, ‘एफडीएनवाय के सदस्य मैनहट्टन में 721 फिफ्थ अवे में लगी आग के स्थल पर मौजूद हैं।
फिलहाल एक शख्स के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस इमारत में एक आवास और एक कार्यालय है, लेकिन शनिवार को वह न्यूयॉर्क में मौजूद नहीं थे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ट्रंप टॉवर में लगी आग बुझ चुकी है।
दमकलकर्मियों ने शानदार काम किया। धन्यवाद!’ सिन्हुआ ने अमेरिका की प्रथम महिला मेलनिया ट्रंप की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम के हवाले से बताया कि मेलनिया और उनका बेटा बैरन ट्रंप दोनों आग हादसे के समय वॉशिंगटन में थे। एफडीएनवाय के मुताबिक, आग शाम छह बजे से थोड़ी देर पहले टॉवर की 50वीं मंजिल पर लगी। शाम 6.45 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



