वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री बिल इंग्लिश ने आज अपनी सेवानिवृत्ति का ऐलान किया। पिछले साल आम चुनाव में जीत हासिल करने में नाकाम होने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। इंग्लिश ने कहा कि संसद में 27 साल तक रहने के बाद उन्होंने फैसला लिया है कि इन गर्मियों की छुट्टियों में वह राजनीति से ब्रेक लेना चाहते हैं।
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि यह मेरे और मेरे परिवार के संबंध में है जिन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा राजनीतिक मांगों के चलते राजनीति में बिताया। ‘‘मैं एक अलग जिंदगी की नई शुरुआत के लिए एक मौका चाहता हूं।’’ इंग्लिश ने करीब एक साल तक प्रधानमंत्री का पद संभाला। पिछले साल अक्तूबर में उनकी जगह जासिंदा एर्डर्न ने ली। इंग्लिश ने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि यह वक्त उनकी नेशनल पार्टी के लिए एक नई टीम बनाने का है जो अगले चुनावों का सामना करे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



