‘हाउडी मोदी’ : निक्की हेली ने की अमेरिका-भारत भागीदारी की सराहना

Summary :

हेली ने कहा, “अमेरिका और भारत के बीच महान भागीदारी है और इससे डोनाल्ड ट्रंप तथा नरेंद्र मोदी के बीच मित्रता मजबूत हुई है।”

ह्यूस्टन में आयोजित भव्य ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भारत और अमेरिका के बीच एकजुटता के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए संयुक्त राष्ट्र में पूर्व भारतीय-अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच ‘‘महान’’ भागीदारी मजबूत हुई है। 
मित्रता और साझा दृष्टिकोण के शानदार प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनआरजी स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में मंच साझा किया और रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे 50 हजार भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया। 

रविवार को हेली ने एक ट्वीट में भारत और अमेरिका के बीच भागीदारी की सराहना की। वह ऐसी पहली भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्होंने किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की कैबिनेट में सेवा दी। हेली ने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच महान भागीदारी है और इससे डोनाल्ड ट्रंप तथा नरेंद्र मोदी के बीच मित्रता मजबूत हुई है।’’ उन्होंने ट्रंप के ट्वीट को री-ट्वीट किया, ‘‘भारत से अमेरिका प्यार करता है।’’ वह अमेरिका के साउथ कैरोलाइना राज्य की गवर्नर भी रह चुकी हैं। 

Desk Team