राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनकी इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ मुलाकात करने की कोई योजना नहीं है। टेक्सास और ओहियो दौरे के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा, “संभावना पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, लेकिन मेरा ईरान के साथ बैठक करने का कोई इरादा नहीं है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा नहीं होगा। मैं बहुत लचीले रुख वाला शख्स हूं। लेकिन हमारा कोई इरादा नहीं है।” ट्रंप रूहानी से मिलेंगे या नहीं यह सवाल पिछले हफ्ते सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हुए हमलों के मद्देनजर उठा है। रियाद ने इस हमले के लिए तेहरान पर आरोप लगाए हैं।
कश्मीरी नेताओं को हॉलीवुड की फिल्में और जिम की मिल रही है सुविधा : जितेंद्र सिंह
ट्रंप ने हालिया सप्ताहों में संकेत दिया कि वह संबंधों को सुधारने के प्रयास में रूहानी से मिलना चाहेंगे और यहां तक कि यह भी संकेत दिया कि वह तेहरान पर लगाए प्रतिबंधों में कुछ ढील देकर उसे राहत दे सकते हैं। हालांकि, पिछले सप्ताह ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 14 सिंतबर को सऊदी अरब में अरामको के खुरैस और अबकैक तेल संयंत्रों पर हमले के मद्देनजर ईरान पर मह्त्वपूर्ण रूप से प्रतिबंध बढ़ाने के आदेश दिए हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रीय बैंक के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App


