अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह नवंबर में कांग्रेस के मध्यावधि चुनाव होने तक उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) पर हस्ताक्षर नहीं करना पसंद करेंगे। ट्रंप ने रविवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के मारिया बर्टिरोमो को बताया, ‘नाफ्टा पर मैं कल भी हस्ताक्षर कर सकता हूं लेकिन मैं इससे खुश नहीं हूं।
मैं इसे अधिक निष्पक्ष करना चाहता हूं।’ ट्रंप ने कहा, ‘मैं चुनाव होने तक इसका इंतजार करना चाहता हूं। मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत रोचक होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘यदि यह निष्पक्ष नहीं होगा तो मैं इनके अमेरिका में आने पर कर लगाऊंगा।’


Download Android App
Download iOS App



