नयी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्रोल करना गलत है। राजनाथ एकमात्र ऐसे मंत्री हैं जो सुषमा के समर्थन में बोले हैं। सुषमा एक अंतरधर्मी दंपत्ति को पासपोर्ट जारी कराने और इससे संबंधित विवाद में लखनऊ स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के अधिकारी विकास मिश्रा के तबादले के बाद से आक्रामक ट्वीटों का सामना कर रही हैं। मुद्दे पर टिप्पणी के लिए कहे जाने पर राजनाथ ने यहां पत्रकारों से कहा , ‘‘ मेरे हिसाब से यह गलत है। ’’
सुषमा ने कुछ आक्रामक ट्वीटों को री – ट्वीट किया था। उन्होंने टि्वटर पर एक सर्वेक्षण भी कराया था और इस मंच का इस्तेमाल करने वालों से पूछा था कि क्या वे इस तरह की ट्रोलिंग को ‘‘ स्वीकार ’’ करते हैं। इस पर 43 प्रतिशत लोगों ने ‘ हां ’ में और 57 प्रतिशत लोगों ने ‘ ना ’ में जवाब दिया था।


Download Android App
Download iOS App



