युनाइटेड नेशंस : उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से परमाणु युद्ध की धमकी दी है। यूएन में उत्तर कोरिया के डेप्युटी अंबेसडर ने चेताया है कि कोरियन द्वीप में किसी भी वक्त परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। यूएन जनरल एसेंबली में किम इन रेयोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया एकमात्र ऐसा देश है जिसपर दुनिया में इस तरह से लगातार युद्ध के लिए उकसाया जा रहा है, अमेरिका 1970 से लगातार हमे युद्ध के लिए उकसा रहा है, ऐसे में देश को इसका अधिकार है कि वह अपनी सुरक्षा में परमाणु हथियार को तैयार करे।
अमेरिका कर रहा है किम जोंग को मारने की साजिश
रेयोंग ने कहा कि हर वर्ष बड़े स्तर पर सैन्य अभियान हो रहा है, जिसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही नहीं अमेरिका खुफिया तौर पर हमारे शीर्ष नेता को हटाने की साजिश रच रहा है, यह काफी खतरनाक है। किम ने कहा कि इस उत्तर कोरिया इस वर्ष अपना परमाणु अभियान पूरा कर लिया है, लिहाजा अब हम पूर्ण रूप से परमाणु हथियार संपन्न देश बन गए हैं, जिसके पास कई स्तर के परमाणु हथियार हैं, जो किसी भी दूरी पर दुश्मन को अपना निशाना बना सकते हैं। इन हथियारों में परमाणु बम, हाइड्रोजन बम के साथ अंतरराष्ट्रीय बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल है।
हम दुनिया के किसी भी कोने पर कर सकते हैं हमला
यूएन महासभा में किम ने कहा कि पूरा अमेरिका हमारी मिसाइल की जद में है, ऐसे में अगर अमेरिका ने हमपर हमला करने की हिमाकत की तो एक इंच भी दुनिया के किसी भी कोने पर हम हमला कर सकते हैं। किम के भाषण से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनातनी और बढ़ गई है, साथ ही जिस तरह के उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगे हैं उसने यूएन के लिए भी मुश्किल बढ़ा दी है। जिस तरह से उत्तर कोरिया लगातार अपने हथियार को बढ़ा रहा उसे देखते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ हम आर्थिक, वैज्ञानिक और अन्य संबंधों को कम कर रहे हैं। साथ ही यूरोपियन यूनियन ने भी उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।
अमेरिका ने कहा कूटनीतिक दरवाजे खुले हैं
अमेरिका ने कहा कूटनीतिक दरवाजे खुले हैं
अमेरिका की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट रेक्स टिलर्सन ने कहा कि उत्तर कोरिया के साथ विवाद को खत्म करने किए कूटनीतिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, हम इन प्रयासों को तबतक जारी रखेंगे जबतक पहला बम नहीं गिरता। टिलर्सन का बयान ऐसे समय पर आया है जब राष्ट्रपति डोलान्ड ट्रंप ने कहा हमारे लोग उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के साथ समझौते की कोशिश करके समय बर्बाद कर रहे हैं। किम जोंग को ट्रंप ने लिटिल रॉकेट मैन करार दिया था।


Download Android App
Download iOS App



