उत्तर कोरिया ने सोहे उपग्रह परीक्षण स्थल से एक ‘‘बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण’’ किया है। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बातचीत बंद पड़ी है।
व्हाइट हाउस में इजराइल का सबसे अच्छा मित्र हूं : डोनाल्ड ट्रंप
उत्तर कोरिया की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के एक प्रवक्ता ने कहा ‘‘ सात दिसम्बर 2019 को सोहे परीक्षण स्थल से एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण किया गया। ’’ एक रिपोर्ट ने ‘केसीएनए’ ने प्रवक्ता के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया की ‘‘रणनीतिक स्थिति’’ बदलने में ताजा परीक्षण के परिणाम की ‘‘अहम’’ भूमिका होगी।


Download Android App
Download iOS App



