सोनोमा : उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण अब तक कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी है तथा सैकड़ों लोग लापता हैं। यहां कल आठ और लोगों की मरने की पुष्टि हुयी। इस तरह से मृतकों की संख्या बढ़ कर 29 पहुंच गयी है। इस आग के कारण कैलिफोर्निया में 84 वर्षों में सबसे अधिक क्षति हुयी है। कथित तौर पर यह देश के इतिहास में सबसे विनाशकारी आग है तथा इसने अब तक लगभग साढ़े तीन हजार घरों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जला कर नष्ट कर दिया है।
करीब एक लाख 90 हजार एकड़ में फैली इस आग को काबू में करने के लिए आठ हजार दमकलकर्मी हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वह इस काम में सफल नहीं हुए हैं। आपातकालीन सेवाओं के निदेशक मार्क गिलारदुची ने बताया, ”हम इस आपातकालीन स्थित से बाहर निकलने के करीब भी नहीं हैं।”


Download Android App
Download iOS App



