NSA अजीत डोभाल ने पुतिन से की मुलाकात, PM Modi को ब्रिक्स समिट में शामिल होने का दिया न्योता

Summary :

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। माना जा रहा है कि अजीत डोभाल पीएम मोदी का प्रस्तावित शांति प्लान लेकर मॉस्को पहुंचे हैं। मुलाकात की जानकारी देते हुए रूस स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग के कॉन्स्टेंटिनोव्स्की पैलेस में भारत के प्रधान मंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक की। Russian President Vladimir Putin had a meeting with Ajit Doval, National Security Advisor to the Prime Minister of India, at the Konstantinovsky Palace in St…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। माना जा रहा है कि अजीत डोभाल पीएम मोदी का प्रस्तावित शांति प्लान लेकर मॉस्को पहुंचे हैं। मुलाकात की जानकारी देते हुए रूस स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग के कॉन्स्टेंटिनोव्स्की पैलेस में भारत के प्रधान मंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक की।

पुतिन ने PM मोदी को दिया न्योता

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले महीने रूस के कजान में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने न्योता दिया है। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान 22 अक्टूबर को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक का भी प्रस्ताव रखा।

पुतिन ने PM मोदी की तारीफ की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (12 सितंबर) को एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक कद और मजबूत होती अर्थव्यवस्था की सराहना की। पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के एनएसए अजीत डोभाल के साथ अपनी बैठक के दौरान भारत की जमकर तारीफ की।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी गति पकड़ रही है, मजबूत हो रही है, जिसे लेकर हम खुश हैं। हम खुश हैं कि भारत एक राष्ट्र के रूप में मजबूत हो रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था विकसित हो रही है। यह सफलता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिली है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat