अमेरिका के पूर्वी तट पर दस्तक दे चुके उष्णकटिबंधीय तूफान ‘फ्लोरेंस’ से हुए विभिन्न हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अधिकारियों ने बारिश जारी रहने और बाढ़ की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, 13 मृतकों में से नौ की मौत शुक्रवार रात को हुई, जबकि बाकी की मौत शनिवार को हुई।
सीएनएन के अनुसार, फ्लोरेंस ने उत्तरी कैरोलिना में श्रेणी-1 तूफान के रूप में शुक्रवार सुबह दस्तक दी।
इसके चलते राज्य में और दक्षिण कैरोलिना में 796,000 ग्राहकों को बिजली गुल होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की स्थिति बस शुरू ही हुई है।
नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने शनिवार को कहा, ‘बाढ़ से खतरे की स्थिति 24 घंटे पहले इसके आने से कहीं ज्यादा है।’ उन्होंने कहा कि तटों, नदियों, खेतों, शहरों और कस्बों हर जगह पानी ही पानी है। अधिकारियों ने नार्थ व साउथ कैरोलिना, जॉर्जिया, वर्जीनिया और मैरीलैंड समेत कई राज्यों में आपात स्थिति घोषित की है।


Download Android App
Download iOS App



