महिलाएं ही नहीं अब पुरुषों के लिए भी गर्भनिरोधक गोली बाजार में आयी। जी हाँ , महिलाओं को जल्द ही परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से मुक्ति मिलने वाली है और इसके लिए वैज्ञानिकों का शुक्रिया अदा किया जाना चाहिए, जो पुरूषों के एक गर्भनिरोधक पर काम करने में जुटे हैं।
वैसे तो , गर्भनिरोधन के मामले में महिलाएं ही ज्यादा सजह रहती हैं। पुरुषों के मामले में गर्भनिरोधक के रूप में कंडोम का ही अधिक इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जो पुरुष कंडोम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, उनके लिए भी बाजार में अब एक विकल्प मौजूद हो पाएगा।
आपको बता दे कि शोधकर्ताओं ने ऐसे यौगिक की खोज की है जो शुक्राणु की गतिशीलता पर नियंत्रण रख सकता है। यह निषेचन की क्षमता को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करके पुरुषों के लिए भी अब निरोध की गोली बनाई जा सकती है जो आबादी नियंत्रण के लिए कारगर उपाय साबित हो सकती है। ईपी055 नामक यह यौगिक शुक्राणु की गतिशीलता को शिथिल कर देता है और इससे हारमोन पर भी कोई असर नहीं होता है।
जर्नल पीएलओएस वन में प्रकाशित इस शोध लेख में दावा किया गया है । कि इस तत्व से ‘पुरुष-गोली’ बनाई जा सकती है जो जन्म दर को नियंत्रित करने में कारगर साबित होगा। और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा।
बता दें कि अभी पुरुषों के लिए कंडोम और नसबंदी के उपाय ही उपलब्ध हैं। इस तत्व का परीक्षण नर बंदरों पर किया गया, जिसमें कोई दुष्प्रभाव नहीं पाया गया। इसकी शोधकर्ता मेरी जेलिंस्की का कहना है कि इस तत्व के उपयोग के 18 दिन बाद सभी लंगूरों में पूरी तरह से सुधार के लक्षण पाए गए।
हालांकि शोधकर्ता फिलहाल इन दवाओं के साइड एफेक्ट के बारे में विस्तार से अध्ययन कर रहे हैं और इसके बाद ही वे इनके परीक्षण को मंज़ूरी देंगे।
आपको बता दें कि दुनिया भर में हर साल अनुमानत: 5.6 करोड गर्भपात असुरक्षित तरीके से होते हैं। जिससे प्रति वर्ष कम से कम 22,800 महिलाओं की मौत हो जाती है। यह जानकारी पिछले एक दशक में वैश्विक गर्भपात ट्रेंड्स पर गुटमेचर इंस्टीट्यूट की सबसे व्यापक रिपोर्ट में दी गई है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App









