एक बार फिर हवा में टकराने से बचे दो विमान, बड़ा हादसा टला

Summary :

NULL

ढाका के हवाई क्षेत्र में एक बड़ा विमान हादसा होने दे टल गया। जानकारी के मुताबिक इंडिगो और एयर डेक्कन के विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बच गए। सूत्रों के अनुसार दोनों विमानों के पायलट को एक स्वचालित चेतावनी प्रणाली से इस बारे में सूचना मिली। यह दोनों विमान खतरनाक तौर पर एक दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे। दोनों विमानों के बीच यह अनिवार्य अंतर बनाए रखने की सीमा का कथित उल्लंघन था। बताया जा रहा है कि यह घटना दो मई की है, जब बांग्लादेश के हवाई क्षेत्र में इंडिगो का कोलकाता से अगरतला जा रहा विमान 6 ई-892 और एयर डेक्कन का अगरतला से कोलकाता आ रहा विमान डीएन 602 हवा में एक-दूसरे के नजदीक आ गए।

इस घटना को ‘गंभीरता’ से लिया गया क्योंकि इंडिगो के एयरबस ए 320 विमान और डेक्कन का बीचक्राफ्ट 1900 डी विमान एक दूसरे से मात्र 700 मीटर की दूरी पर रह गए थे। इसकी जांच विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो ने की। सूत्रों के अनुसार, ‘डेक्कन का विमान अगरतला की ओर उतर रहा था और 9,000 फुट की ऊंचाई पर था जबकि इंडिगो का विमान उड़ान भर रहा था और 8,300 फुट की ऊंचाई पर था। तभी विमान में लगे टीसीएएस ने दोनों पायलटों को चेतावनी दी कि वह विमान को सुरक्षित दूरी पर ले जाएं।

‘टीसीएएस विमान में लगा एक उपकरण होता है जो पायलटों को विमान की पहुंच के दायरे में हवाई यातायात की जानकारी देता है।  साथ ही उन्हें सूचित करता है ताकि वह सावधानी अपना सकें। इंडिगो के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है। नियामक घटना की जांच कर रहा है। डेक्कन से संपर्क करने पर अधिकारी ने कहा कि यह ‘एयरप्रॉक्स’ की घटना है जिसकी जांच की जा रही है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team