बांग्लादेश सरकार ने देश में नई कोविड-19 लहर को नियंत्रित करने के लिए 5 अप्रैल से एक सप्ताह के लॉकडाउन को लागू करने का फैसला किया है। एक मंत्री ने शनिवार को यहां इसकी घोषणा की है। बांग्लादेशी सड़क, परिवहन और पुल मंत्री अबिदुल क्वादर ने शनिवार को ढाका में एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की।
इस बीच, देश के लोक प्रशासन राज्य मंत्री फरहाद हुसैन ने कहा कि वे जल्द ही लोगों और सेवाओं की इस लॉकडाउन से छूट को लेकर नए दिशानिर्देश जारी करेंगे। फैक्ट्रियां खुली रहेंगी और श्रमिक स्वच्छता नियमों का पालन करके शिफ्ट में काम कर सकते हैं।
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बंगलादेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 50 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 9155 हो गयी। यहां बुधवार को इस संक्रमण के रिकॉर्ड 5358 नये मामले दर्ज किये गये थे।


Download Android App
Download iOS App

