VIDEO : संसद में विपक्षी दलों के नेताओं ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Summary :

NULL

संसद में हंगामा कोई नई बात नहीं है। भारत में तो पिछले कई सत्रों से संसद    की भेंट चढ़ती रही है। नतीजा ये रहा की हमारे नेता संसद के बाहर से लेकर अंदर तक अपनी कई मांगों के साथ प्रदर्शन भी करते रहे हैं। कभी तख्ती लेकर तो कभी बैनर के साथ। लेकिन दुनिया में कुछ संसद ऐसी हैं जहां सिर्फ हंगामा नहीं होता है बल्कि टीयर गैस के गोले तक दाग दिये जाते हैं।

कोसोवो की संसद में बुधवार को कुछ ऐसी ही घटना घटी, जहां एकाएक हॉल के अंदर धुएं के गुबार उठने लगे। और कुछ ही देर में पूरा संसद भवन धुआं-धुआं हो गया। बता दे कि कोसावो की संसद में वोटिंग रोकने के लिए विपक्षी ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए।

दरअसल यहां की संसद में मोंटेनेगरो के साथ सीमा समझौते के मुद्दे पर वोटिंग होनी थी, तभी विपक्षी सांसदों ने सीट के नीचे से आंसू गैस के गोले निकालकर दूसरी ओर फेंकना शुरू कर दिया और पूरा हॉल धुएं से भर उठा। संसद में अफरा-तफरा मच गई और सांसद मुंह ढककर भागते नजर आए।

इसे देखते हुए संसद की कार्यवाही को बीच में ही रोकना पड़ा। कोसोवो में संसद के लिए ऐसा नजारा नया नहीं है। इससे पहले भी यहां की संसद में मिर्च पाउडर फेंका गया था। देश के आंतरिक मुद्दों के लेकर पहले भी विपक्षी दल संसद के भीतर उग्र विरोध जता चुके हैं।

वही विपक्ष का आरोप है कि मोंटेनेगरो के साथ हुए सीमा समझौते में कोसोवो को 8200 हेक्टेयर जमीन का नुकसान हो रहा है, इसी वजह से विपक्ष सदन में इस मुद्दे पर वोटिंग नहीं होने दे रहा।

हालांकि सरकार समझौते के फैसले के साथ है। कोसोवो और मोंटेनेगरो के बीच 2015 में यूरोपियन यूनियन की शर्तों के तहत समझौता हुआ था। संसद में 2015 के इस समझौते को बरकरार रखने के लिए 120 सदस्यों वाली संसद के दो-तिहाई मतों का समर्थन जरूरी है। लेकिन विपक्षी दल ने इसके खिलाफ आंदोलन चला रखा है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team