इजरायल और हमास के बीच संघर्ष का आज 22 वां दिन है। इस युद्ध में दोनों तरफ से अब तक आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा में जॉर्डन की ओर से एक मसौदा पेश कर इजरायल और हमास आतंकियों के बीच तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया गया था। हालांकि, भारत ने इस मसौदा प्रस्ताव पर मतदान में भाग नहीं लिया। भारत के मतदान से दूरी बनाए जाने के बाद विपक्षी दलों ने भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाया है
प्रियंका गांधी ने सरकार की मंशा पर उठाया सवाल
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए महात्मा गांधी का एक कथन पोस्ट किया, जिसमें राष्ट्रपिता ने कहा था आंख के बदले आंख का सिद्धांत पूरी दुनिया को अंधा कर देगा। उन्होंने कहा कि मैं स्तब्ध और शर्मिंदा हूं कि हमारे देश ने गाजा में युद्ध विराम के लिए संयुक्त राष्ट्र में होने वाले मतदान में भाग लेने से परहेज किया है।


Download Android App
Download iOS App


