काठमांडू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को हाल ही में संपन्न आम चुनाव में शानदार जीत पर बधाई देने के लिए ‘‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी नेपाल’’ ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया।
इस मौके पर नेपाल में भारतीय राजदूत एम एस पुरी ने कहा कि नेपाल और भारत के लोगों के बीच सदियों से संबंध रहे हैं और यह दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत का चुनाव दुनिया में सकारात्मक संदेश फैलाता है कि चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से स्थिर, दूरदर्शी और विकासोन्मुखी सरकार का गठन किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



