उत्तर कोरिया ने अपनी स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर रविवार को विशाल सैन्य परेड का आयोजन किया। सियोल की समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘उत्तर ने सुबह सैन्य परेड का आयोजन किया था जो पूरी हो चुकी है।’ यह हालांकि स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया या नहीं और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन हुआ या नहीं।
उत्तर कोरिया के मीडिया ने इस कार्यक्रम पर चुप्पी साध रखी है। किम जोंग उन की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जून में हुई ऐतिहासिक वार्ता के बाद पहली बार इस तरह का कार्यक्रम हुआ है। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारों को सैन्य परेड,टॉर्च-लिट रैली और एरिरैंग सामूहिक खेलों को कवर करने के लिए अयोजित किया गया है। सरकारी एयरलाइंस एयर कोयरो इस कार्यक्रम को देखने आने वाले चीनी पर्यटकों के लिए बीजिंग से अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



