चीन हुए विमान हादसे में सवार 132 लोगों में से अभी तक किसी का पता नहीं चल पाया है और मंगलवार को भी तलाशी अभियान जारी है। यह विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और हादसे के कारण पहाड़ी इलाके में आग लग गई थी। सरकारी प्रसारक ने हादसे के 18 घंटे बाद मंगलवार सुबह बताया, घटनास्थल पर विमान का मलबा मिल गया है, लेकिन अभी तक उसमें सवार किसी व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया है।
राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिए हैं जांच के आदेश
‘बोइंग 737-800’ विमान कुनमिंग से गुआनझो जाते समय गुआंगशी क्षेत्र में वुझो शहर के पास हादसे का शिकार हो गया था। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने बताया कि, विमान में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक व्यापक बचाव अभियान चलाने और नागरिक उड्डयन सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ हादसे की पूर्ण जांच करने का आदेश भी दिया है।
विमानन कंपनियों ने रद्द की उड़ाने
वहीं, चीन की तीन सबसे बड़ी विमानन कंपनियों में शामिल ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन’ ने सोमवार को हुए हादसे के बाद अपने सभी बोईंग 737-800 विमानों की उड़ानें रद्द कर दी हैं। ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन’ ने अपनी वेबसाइट का रंग भी बदलकर काला कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



