सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा म्यामांर की नेता आंग सान सू ची को दिया गया सम्मान उनके देश में रोहिंग्या मुसलमानों की दुर्दशा पर उनके द्वारा कथित समुचित कदम नहीं उठाने पर वापस ले लिया गया है। ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल ने म्यामांर की इन नेता को लोकतंत्र के लिए लंबा संघर्ष करने को लेकर वर्ष 1997 में फ्रीडम ऑफ ऑक्सफोर्ड प्रदान किया था।
कल परिषद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि उनके पास यह सम्मान होना अब उपयुक्त नहीं है। ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल के नेता बॉब प्राइस ने उनका सम्मान वापस लेने के कदम का स्वागत किया और इस बात की पुष्टि की कि यह स्थानीय प्रशासन के लिए अप्रत्याशित कदम है। सिटी काउंसिल इस बात के सत्यापन के लिए 27 नवंबर को एक विशेष बैठक करेगी कि यह सम्मान वापस लिया जाए।
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता सू ची का सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड से गहरा नाता रहा है। वह अपने परिवार के साथ पार्क टाउन में रह चुकी हैं और वह 1964-67 के दैरान सेंट हयू कॉलेज गयी थीं।सिटी काउंसिल के इस कदम से पहले सेंट हयू कॉलेज अपने प्रवेश द्वार से उनकी तस्वीर हटा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



