इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारा शुरू करने के समझौते को अंतिम रूप देने के लिये भारत पर प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में देर करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।
प्रस्तावित करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के नरोवाल में गुरुद्वारा दरबार साहिब को पंजाब में गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से जोड़ता है।
मोदी के विरूद्ध प्रियंका को नहीं उतारने का निर्णय निराशाजनक : जेटली
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, ‘‘पाकिस्तान चाहता है कि तयशुदा समय में करतारपुर गलियारा शुरू हो जाये। हालांकि, बैठकों में देरी हो रही है क्योंकि भारत सरकार ऐसे हालात में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत के आयोजन की इच्छुक नहीं है।’’
16 अप्रैल को भारत और पाकिस्तान ने प्रस्तावित गलियारे के तकनीकी पहलुओं पर बैठक का आयोजन किया था। करीब चार घंटे चली बैठक में दोनों देशों के विशेषज्ञों और तकनीशियनों ने पुल के पूरा होने के समय, सड़कों की रूपरेखा एवं प्रस्तावित चौराहों के इंजीनियरिंग पहलुओं पर चर्चा की थी। प्रस्तावित गलियारे पर बैठक ‘‘जीरो प्वाइंट’’ पर बने अस्थायी तंबू में हुई थी।
बैठक के बाद फैसल ने कहा था कि करतारपुर गलियारे पर पाकिस्तान की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



