भुवनेश्वर : बीजद अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अब तक तीन चरणों में हुआ लोकसभा चुनाव इस ओर इशारा करता है कि किसी भी राष्ट्रीय पार्टी को केंद्र में सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या बल नहीं मिलने जा रहा है।
पटनायक की यह टिप्पणी 23 अप्रैल को बालेश्वर में एक चुनावी सभा के दौरान नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद आया है।
मोदी के विरूद्ध प्रियंका को नहीं उतारने का निर्णय निराशाजनक : जेटली
मोदी ने कहा था कि अब तक तीन चरणों के चुनाव के फीडबैक के आधार पर भाजपा केंद्र में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है।
मयूरभंज में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अब तक हुए तीन चरण के चुनाव के बाद स्पष्ट है कि कोई भी राष्ट्रीय पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम नहीं होगी।’’
उन्होंने कहा कि ओडिशा केंद्र में नयी सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Download Android App
Download iOS App



