एनआईए ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

Summary :

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से ताल्लुक रखने वाले दो आतंकवादियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से ताल्लुक रखने वाले दो आतंकवादियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

एनआईए के एक बयान में बताया गया है कि 29 वर्षीय तनवीर उर्फ तनवीर अहमद गनी और 23 वर्षीय बिलाल मीर उर्फ बिलाल अहमद मीर को लोक सुरक्षा अधिनियिम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है। इन दोनों को जम्मू के कोट भलवाल जेल में रखा गया है।

आयकर विभाग ने पूर्व मंत्री इमरान रजा अंसारी के रिश्तेदार के परिसरों पर छापे मारे

इन दोनों को एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें सात दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया।

Desk Team