कश्मीर मुद्दे पर पाक मंत्री का बयान, बोले-दुनिया भारत पर विश्वास करती है हम पर नहीं

Summary :

ब्रिगेडियर शाह ने कहा कि इसके लिए जनरल जिया उल हक, परवेज मुशर्रफ से लेकर इमरान खान तक हर सत्ताधारी जिम्मेदार है।

कश्मीर मुद्दे को लेकर पूरी दुनिया से अलग पड़े पकिस्तान ने भी अब इस बात को काबुल कर लिया है की अब कोई भी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के मंत्री ने खुद इस बात का कबूलनामा करने हुए कहा है की दुनिया में कोई भी पाकिस्तान की बात को सुन नहीं रहा है और जो सुन रहा है वो विश्वास नहीं कर रहा है। 
पाकिस्तान के गृह मंत्री ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह ने एक इंटरव्यू में बोला है कि पाकिस्तान का अतंरराष्ट्रीय सुमदाय में कोई विश्वास नहीं करता। उनके इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, एजाज अहमद ने अपने प्रधानमंत्री इमरान खान पर भी हमला बोला। 

उन्होंने देश की छवि बिगाड़ने के लिए इमरान खान के साथ-साथ रूलिंग इलाइट क्लास को भी जिम्मेवार ठहराया। वीडियो में पाकिस्तान के गृह मंत्री एजाज अहमद शाह कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर अब लोग हमारी बात का विश्वास नहीं कर रहे हैं, हम कहते हैं कि भारत ने कश्मीर में कर्फ्यू लगाया है और हम कहते हैं को वहां लोगों को मार रहे हैं, खाने को नहीं दे रहे हैं, वहां जुल्म किया जा रहा है। मगर हमारी कोई बात मानने को तैयार नहीं है और हर कोई भारत की बात पर ही विश्वास कर रहा है। यह एक दिन का काम नहीं है। 

ब्रिगेडियर शाह ने कहा कि इसके लिए जनरल जिया उल हक, परवेज मुशर्रफ से लेकर इमरान खान तक हर सत्ताधारी जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने इंटरव्यू में इमरान खान के मंत्री ने मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद को ‘साहेब’ कहकर बुलाया और कहा कि हाफिज सईद ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई काम नहीं किया है। हाफिज सईद को लड़ाई लड़ने के लिए खड़ा किया गया था, लेकिन अब उन्हें काबू में करने की जरूरत है। 

Desk Team