Breaking News : ट्रेनिंग के दौरान पाकिस्तान में एयरफोर्स का फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत

Summary :

Pakistan Air Force Trainer Jet Crashes in Khyber Pakhtunkhwa : मामला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का है जहां बड़ा सैन्य हादसे की खबर है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) का एक प्रशिक्षण विमान नियमित उड़ान के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत की बात सामने आ रही है। बता दें यह हादसा जाबर नहर इलाके में हुआ है. यह इलाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान जिले में कटलंग रोड के पास स्थित है। इसे लेकर कुछ फोटोज भी जारी की गई है. जहां विमान सड़क पर गिरते ही आग…

Pakistan Air Force Trainer Jet Crashes in Khyber Pakhtunkhwa : मामला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का है जहां बड़ा सैन्य हादसे की खबर है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) का एक प्रशिक्षण विमान नियमित उड़ान के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत की बात सामने आ रही है।

बता दें यह हादसा जाबर नहर इलाके में हुआ है. यह इलाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान जिले में कटलंग रोड के पास स्थित है। इसे लेकर कुछ फोटोज भी जारी की गई है. जहां विमान सड़क पर गिरते ही आग का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया।

Pakistan aircraft plane crash :  2 पायलटों की मौत

इस घटना में दो विमान सवार पायलेट की मौके पर मौत हो गई है. बता दें दोनों पायलट लेफ्टिनेंट मुहम्मद कासिम अब्दुल्ला और नौसेना के लेफ्टिनेंट ताहा अब्बासी फ्लाइट की मौत पर फील्ड मार्शल आसिम मुनीर सहित रक्षा बलों के प्रमुखों ने शोक व्यक्त किया है. अभी हादसे का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है, इसके लिए एक उच्च स्तरीय जांच बोर्ड का गठन किया गया है।

सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के मुताबिक, यह विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था।

Pakistan Plane crash : पांच दिन पहले भी हुई थी दुर्घटना

हालाँकि आज से करीब 5 दिन पहले भी इस तरह की एक घटना घटी थी. डॉन खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सेना विमानन का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर बुधवार को मुजफ्फरबाद के पास उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी कर्मचारियों की मौत हो गई.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।