भारत द्वारा जम्मू एवं कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद दोनों तरफ उपजे तनाव के बावजूद पाकिस्तान ने मरीजों को राहत दिलाने के लिए भारत से जीवन-रक्षक दवाइयों के आयात को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां से भी भारत के लिए दवाइयों के निर्यात को मंजूरी दी गई है।
इमरान खान ने कश्मीर मुद्दे पर सऊदी शहजादे क्राउन से की बात
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मंजूरी पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को दी। मंत्रालय ने इस संबंध में एक वैधानिक नियामक भी जारी किया है। भारत ने अपने संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय कर जम्मू एवं कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर दिया था।
जम्मू एवं कश्मीर राजनीतिक उठापठक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने भारत के साथ अपना द्विपक्षीय व्यापार पूरी तरह खत्म कर दिया था और इस्लामाबाद से भारत के राजदूत को भी लौटा दिया था।


Download Android App
Download iOS App


