पाकिस्तान सेना का एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया हैं, जिसमें 6 लोग सवार थे।इसमें दो सीनियर कमांडर समेत छह लोग शामिल थे। थोड़ी देर पहले दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के लासबेला जिले में सेना के हेलिकॉप्टर के लापता हो जाने की खबर आई हैं।
अमेरिका का बड़ा दावा, अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ड्रोन हमले में मारा गया
वही, सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक क्वेटा से कराची जा रहे हेलिकॉप्टर का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया। हेलिकॉप्टर छह लोगों के साथ इलाके में बाढ़ राहत अभियान चला रहा था। इसमें सवार यात्रियों में क्वेटा में तैनात बारहवीं-कोर के सेना कमांडर भी शामिल हैं, जो प्रांत में राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे। आईएसपीआर के अनुसार लापता हेलिकॉप्टर की तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App



