पेशावर : पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी बलों ने खैरात के नाम पर बड़ी रकम जुटाने और उसे अलकायदा के आतंकवादियों को पहुंचाने के आरोपी अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन के स्थानीय प्रमुख को गिरफ्तार किया है।
समाचार पत्र ‘डॉन’ ने आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से खबर दी कि सीटीडी ने आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत आतंकवाद को वित्तपोषण के आरोप में ‘ह्यूमन कन्सर्न इंटरनेशनल’ नामक गैर-सरकारी संगठन के स्थानीय प्रमुख अली नवाज को गिरफ्तार किया है।
अधिकारी ने कहा कि अली पर खैरात के नाम पर पैसा जुटाने और उसे अल-कायदा को पहुंचाने का आरोप है। नवाज को शनिवार को आतंकवाद रोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे आगे की पूछताछ के लिए सीटीडी की तीन दिन की हिरासत में भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App


