पाकिस्तान में पंजाब और सिंध सीमा क्षेत्र के पास सिंधु नदी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नदी में नाव के पलट जाने से अब तक 23 लोगों की मौत हो गई और अन्य 26 लापता हैं। नाव में सवार लगभग 100 लोग एक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। पाकिस्तान अखबार द न्यूज ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नाव पलटने की दुर्घटना सोमवार शाम को घटित हुई। स्थानीय लोग 45 लोगों को बचाने में कामयाब रहे, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से यह दुर्घटना घटी है। नाव में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे।
Afganistan Earthquake : पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही , 31 लोग हुए घायल
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस दुर्घटना पर दुख और संवेदना व्यक्त की है। सूत्रों के अनुसार सोलंगी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले हुसैन काला की बारात खरोरवाली की रोझन तहसील के मच्छका से सरदारपुर जा रही थी, तभी हादसा हुआ।
दुर्घटना की जैसे ही सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को मिली उन्होंने अधिकारियों और पुलिस को घटनास्थल की ओर भेजा और बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों में से कुछ की पहचान की गयी है, जिनमें शबाना (18), हमीदान (22), अल्लाह दानी (14) शामिल हैं, जबकि बचाए गए लोगों में मुहम्मद अकरम, मुहम्मद रमजान, लुकमान और मुहम्मद अमीन शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



