पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान से लगी सभी सीमा क्रॉसिंगों को दो दिनों तक बंद करने की घोषणा की है। पाकिस्तान ने ऐसा अफगानिस्तान में शनिवार को हो रहे चौथे राष्ट्रपति चुनावों के मद्देनजर किया है। एक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच राहगीरों, व्यापारिक वाहनों की जांच गुरुवार से शुरू कर दी गई और यह प्रक्रिया रविवार तक जारी रहेगी।
विदेश कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया, “आगामी राष्ट्रपति चुनावों व अफगानिस्तान में परिवर्तन के समर्थन के मद्देनजर पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय किया गया है।”
इस बयान में आगे कहा गया है कि इसके संदर्भ में सभी राहगीरों व व्यापारिक वाहनों की कड़ी सुरक्षा जांच का आदेश गुरुवार से रविवार तक दिया गया है, जबकि शुक्रवार व शनिवार को सभी मार्गो/कार्गो टर्मिनलों को बंद कर दिया जाएगा। अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के दौरान हिंसा की भी आशंका है। यह चुनाव अमेरिका-तालिबान शाांति प्रक्रिया के विफल होने के बाद हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App


