पाकिस्तान में आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, एक गांव के 14 लोगों की मौत

Summary :

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में एक सुदूरवर्ती गांव में तीन मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 14 व्यक्तियों की मौत हो गई।

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में एक गांव में आकाशीय बिजली ने तगड़ा कहर बरपाया है। रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तोरघर गांव में तीन मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात से गरज व चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई और रविवार तड़के तक जारी रही, जिससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तोरघर गांव में तीन कच्चे मकान नष्ट हो गए। हजारा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इन पहाड़ी जिलों में आमतौर पर मानसून के महीनों के दौरान भूस्खलन और बारिश से संबंधित घटनाओं का खतरा रहता है।

अलकायदा तो हार गया लेकिन जिहाद अब भी है ‘जिंदा’, 9/11 घटना के 20 साल बाद भी आतंकवादी हमले जारी

स्थानीय लोगों और बचाव दल ने मलबे से शव निकाले और दो घायलों को ऐबटाबाद अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि 14 मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, खैबर पख्तूनख्वा ने प्रभावित गांव में राहत सामग्री और बचाव दल भेजे, लेकिन पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के चलते इन प्रयासों में देरी हुई। 
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, इस्लामाबाद और पूर्वी बलूचिस्तान के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Desk Team