इन दिनों पाकिस्तान सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां हालात इतने बुरे हो गए हैं कि खाने की चीजों के रेट आसमान छू रहे है। वहीं दूसरी तरफ डॉलर की कमी को पूरा करने के लिए अब पाकिस्तान के पास अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ IMFही एक मात्र सहारा बचा है। ऐसे में आईएमएफ के 6 अरब डॉलर के बेल आउट पैकेज को लेने के लिए पाकिस्तान सरकार अब झूठ बोलने पर उतर आई है। हाल ही में शहबाज शरीफ सरकार ने यह दावा किया था कि उसने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से लोन पाने के लिए रखी गई सभी शर्तों को पूरा कर लिया है।लेकिन उनके इस दावे को IMF ने झूठा साबित कर दिया है।
पाकिस्तान आईएमएफ की शर्ते पूरी नहीं कर पाया
एक रिपोर्ट के मुताबिक आईएमएफ ने पाकिस्तान सरकार के उस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। जिसमें उसने लोन प्राप्त करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही थी। इसके साथ ही आईएमएफ लगातार पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत कर रहा है ताकि सभी शर्तों को जल्द से जल्द पूरा करके बेलआउट पैकेज की अगली किस्त को जारी किया जा सके। गौरतलब है कि 2019 में पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच 6 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज साइन हुआ था जिसमें से 1.1 अरब डॉलर नवंबर 2022 तक मिलने थे मगर आईएमएफ की शर्तों पूरा न होने की वजह से अभी तक पाकिस्तान को यह पैसे नहीं मिल सके हैं।
पाकिस्तान में तेजी से बढ रही महंगाई
इसके साथ ही पाकिस्तान में महंगाई भी जबरदस्त तेजी से बढ़ी है। पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के आंकड़ों के मुताबिक 1965 के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा महंगाई दर रिकॉर्ड की गई है। अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) 36.4 फीसदी रहा है। वहीं मार्च में यह दर 35.4 फीसदी रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक देश में महंगाई दर में हर महीने 2 फीसदी के हिसाब से बढ़ने की संभावना है।
Pakistan Economic Crisis: महंगाई से जूझ रहा पाकिस्तान लोन पाने के लिए झूठ बोलने लगा
Summary :
इन दिनों पाकिस्तान सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां हालात इतने बुरे हो गए हैं कि खाने की चीजों के रेट आसमान छू रहे है। वहीं दूसरी तरफ डॉलर की कमी को पूरा करने के लिए अब पाकिस्तान के पास अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ IMFही एक मात्र सहारा बचा है। ऐसे में आईएमएफ के 6 अरब डॉलर के बेल आउट पैकेज को लेने के लिए पाकिस्तान सरकार अब झूठ बोलने पर उतर आई है


Download Android App
Download iOS App



