सियाचिन में दिखे Pakistani लड़ाकू विमान , Indian Air Force हुई सतर्क

Summary :

NULL

इस्लामाबाद : पाकिस्तान एयरफाॅर्स के लड़ाकू विमानों ने आज सियाचिन ग्लेशियर के पास उड़ान भरी । भारत द्वारा नौशेरा सेक्टर में किए गए हमले के बाद आज पाकिस्तान ने भी आंखे दिखाते अपने अहम एयरबेस को सक्रिय कर दिया है।

पाक  के लड़ाकू विमानों ने आज तड़के सियाचिन ग्लेशियर के नजदीक उड़ान भरी जिसके बाद इंडियन एयर फाॅर्स के सूत्रों ने बताया कि भारत के हवाईक्षेत्र का कोई उल्लंघन नहीं हुआ।

समा ने खबर दी है कि पाकिस्तान एयर फाॅर्स (PAF) के लड़ाकू विमानों ने आज तड़के सियाचिन ग्लेशियर के नजदीक उड़ान भरी। वहीं पाकिस्तान एयर फाॅर्स से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि सभी फॉरवर्ड बेस को चालू कर दिया गया है. जबसे इन अग्रिम बेस को चालू किया गया है पाकिस्तान एयर फाॅर्स के मिराज फाइटर प्लेन लगातार अभ्यास में जुटे हुए हैं।

वही नई दिल्ली में इंडियन एयरफाॅर्स  के सूत्रों ने कहा कि भारत के हवाईक्षेत्र का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है । रिपोर्ट इंडियन एयरफाॅर्स की इस घोषणा के एक दिन बाद आई है कि उसने इस महीने के शुरू में नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के ठिकानों के खिलाफ ”दंडात्मक हमले” किए।

पाकिस्तानी मीडिया की ओर से बताया जा रहा है कि पाकिस्तान एयरफाॅर्स के प्रमुख सोहैल अमान ने पायलटों और तकनीकी कर्मियों से मुलाकात की। उनके साथ वायुसेना के उच्चाधिकारी भी मौजूद थे लड़ाकू विमानों की एक स्क्वाड्रन ने ऊंचाई तथा कम ऊंचाई पर विमान उड़ाए।

सियाचिन ग्लेशियर धरती पर सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है। यह हिमालय पर्वत श्रृंखला में पूर्वी कारकोरम रेंज में स्थित है जहां भसारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा खत्म होती है।

Desk Team