नई दिल्ली : आज दिल्ली मेट्रो में अचानक धुआं उठा गया धुआं उठने की खबर जैसे ही यात्रियों को पता चली वह हड़कंप मच गई । दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। और सभी यात्री सुरक्षित है। यह घटना आज लगभग सुबह 10 :15 AM बजे के करीब हुई । राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर समयपुर बादली जा रही येलो लाइन मेट्रो ट्रेन में धमाके की आवाज के साथ धुआं उठने से रेलगाड़ी को फौरन खाली कराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
वह मौजूद यात्रियों ने बताया कि उन्होंने ट्रेन की छत पर हल्के धमाके की आवाज सुनी और इसके तुरंत बाद ही डिब्बे में चिंगारी के साथ धुआं उठने लगा। जिसके बाद मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा गार्डों ने फौरन कार्रवाई करते हुए ट्रेन से सारे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।





Download Android App
Download iOS App





