Pakistan: शहबाज शरीफ से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, सामने आया वीडियो

Summary :

Pakistan: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रात्रिभोज स्थल पर पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। एक वीडियो में शहबाज शरीफ को एस. जयशंकर का स्वागत करते और गर्मजोशी के साथ उनसे हाथ मिलाते हुए देखा गया है। कार्यक्रम स्थल पर दोनों नेताओं को बातचीत करते देखा जा सकता है। #WATCH इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और एससीओ परिषद के अन्य शासनाध्यक्षों का रात्रिभोज में स्वागत किया। विदेश मंत्री एससीओ परिषद के शासनाध्यक्षों की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए पाकिस्तान…

Pakistan: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रात्रिभोज स्थल पर पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। एक वीडियो में शहबाज शरीफ को एस. जयशंकर का स्वागत करते और गर्मजोशी के साथ उनसे हाथ मिलाते हुए देखा गया है। कार्यक्रम स्थल पर दोनों नेताओं को बातचीत करते देखा जा सकता है।

एस. जयशंकर SCO समिट में होंगे शामिल

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO समिट में शिरकत करने पाकिस्तान पहुंचे हैं। इस्लामाबाद में 15 और 16 अक्टूबर को यह समिट हो रही है। यह 9 साल में पहली बार भारत के किसी नेता या मंत्री का पाकिस्तान दौरा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में अपने आवास पर डिनर रखा था। इसी दौरान शरीफ और जयशंकर ने एक दूसरे का अभिवादन किया। जयशंकर और शरीफ ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और बहुत ही संक्षिप्त बातचीत की। SCO का मुख्य सम्मेलन आज यानी बुधवार को होगा।

इशाक डार और हिना खार का आया बयान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एस जयंशकर के दौरे को लेकर कहा कि भारत से द्विपक्षीय बातचीत को लेकर कोई योजना नहीं है। पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने जयशंकर के पाकिस्तान दौरे पर कहा कि भारत ने किसी ब्यूरोक्रेट को ना भेज एस जयशंकर को भेजने का फैसला किया। यह उनका स्मार्ट मूव है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित को भी जयशंकर के पाकिस्तान दौरे से बहुत उम्मीद नहीं है।

2015 में पाकिस्तान पहुंची थी सुषमा स्वराज

जयशंकर से पहले विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। वह 8-9 दिसंबर 2015 में अफगानिस्तान पर ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद की यात्रा पर आयी थीं। उस समय जयशंकर भारत के विदेश सचिव के नाते सुषमा स्वराज के डेलीगेशन का हिस्सा थे। सुषमा स्वराज ने उस यात्रा में तत्कालीन पाक विदेश मंत्री सरताज अजीज से बातचीत की थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Rahul Kumar Rawat