पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से 38 और लोगों की मौत हो गयी है। इसके बाद कोविड-19 से मरने वालो की संख्या बढ़कर 564 तक हो गयी है। देश में अब तक कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 24 हजार से अधिक हो गई है।
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण और मौत के मामलों में हर रोज हो रही वृद्धि के बावजूद प्रधानमंत्री इमरान खान बृहस्पतिवार को लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 1,523 नए मामलों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 24,073 हो गई है।
आंध्र प्रदेश : गैस रिसाव की घटना में 8 लोगों की मौत, गृह मंत्री शाह ने NDMA अधिकारियों से की चर्चा
इसने कहा कि बुधवार को 38 लोगों की कोविड-19 से मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 564 हो गई है। प्रधानमंत्री खान लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा के लिए आज राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सभी मुख्यमंत्री शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



