पाकिस्तान : भीषण रेल दुर्घटना 15 की मौत, 50 घायल

Summary :

पाकिस्तान में भीषण रेल हादसे का हुआ ,मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रावलपिंडी से चलने वाली हजारा एक्सप्रेस के दस डिब्बे रेल की पटरी से उतर गए।

पाकिस्तान में भीषण रेल हादसे का हुआ ,मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रावलपिंडी से  चलने वाली हजारा एक्सप्रेस के दस डिब्बे रेल की पटरी से उतर गए।  इस हादसे में अभी तक 15 लोगो की मृत्यु होने की खबर है।  लगभग 50 लोग घायल हो गए।  ये हदसा सहारा रेलवे स्टेशन के करीब हुआ।  
10 बोगियां पटरी से उतरी
हादसे में जख्मी लोगो को नवाबशाह के मेडिकलअस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल ट्रेन का पटरी से  अनियंत्रित होने का कोई कारण अभी नहीं पता चला।  अधिकारी द्वारा जांच जारी है।   पाकिस्तानी रेलवे के डिविजनल सुपरीटेंडेंट सुकुर मोहम्मदुर रहमान  के मुताबिक 10 बोगियां पटरी से उतरी है।  पुलिस के अनुसार सभी यात्रियों को ट्रेन के  डिब्बो से निकला गया।  नजदीकी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया।  
लापरवाह अधिकारी पटरी पर दौड़ती मौत 
दुर्घटना से ग्रसित  हाजरा एक्सप्रेस में वही इंजन लगा हुआ था, जो इसी साल मार्च में हवेलियां से कराची जाने वाली ट्रेन में लगा था। रेलवे  अधिकारियों के ढीले रवैये के चलते  उस ट्रेन के साथ भी दुर्घटना हो सकती थी।  बीते दिनों ही कराची से सियालकोट जा रही अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। गनीमत ये रही हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पाकिस्तान में रेल दुर्घटना आम बात हो गई है।   

Desk Team