पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कहना है कि पाकिस्तान ने कश्मीर में स्थिति के समाधान के लिए कई प्रयास शुरू किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे जो भी प्रयास हों, उनका देश कश्मीरी लोगों का समर्थन करेगा। बाग सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों के साथ ईद मनाते हुए बाजवा ने सोमवार को कहा, “सरकार ने कश्मीर संकट के निवारण के लिए कई प्रयास शुरू किए हैं।”

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के हवाले से कहा गया है, “कश्मीर विवाद को सुलझाने का हमारा संकल्प, शांति की इच्छा की तरह ही मजबूत है।” उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का ध्यान जम्मू-कश्मीर से हटाकर एलओसी और पाकिस्तान पर करने की कोशिश कर रहा है। बाजवा ने कहा कि इस्लाम शांति सिखाता है, लेकिन बलिदान देना और सच्चाई के लिए खड़ा होना भी सिखाता है।


Download Android App
Download iOS App



