पाकिस्तान शुरू से ही आतकंवाद का गढ़ रहा हैं। विश्व में आतंकी घटना को अंजाम देने का काम पाकिस्तान के अलकायदा संगठन के द्वारा किया जाता हैं। हालांकि, पाकिस्तान के क्वेटा शहर में हुए ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 11अन्य घायल हो गए हैं।
हमलावरों ने कल देर रात ज्वाइंट रोड बाजार इलाके में ग्रेनेड फेंका
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शुक्रवार को यहां बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कल देर रात ज्वाइंट रोड बाजार इलाके में ग्रेनेड फेंका। इस हमले की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।
पिछले सप्ताह एक स्टेडियम के बाहर इसी तरह का हमला
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस हमले की किसी भी समूह अथवा व्यक्ति जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले सप्ताह एक स्टेडियम के बाहर इसी तरह का हमला हुआ था जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। उस समय एयरपोर्ट रोड इलाके के पास फुटबॉल मैच चल रहा था।


Download Android App
Download iOS App



