पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को नेशनल असेम्बली में डाल दिया गया हैं। जिसके चलते जल्द ही इमरान अपनी सत्ता को छोडने पर मजबूर हो सकते हैं। हालांकि, यह देखा गया है कि इनकी पार्टी पीटीआई के नेता ही इमरान को छोड़कर विपक्ष पार्टी में जा रहे हैं। विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरान खान सत्ता गंवाते देखकर पागल हो गए हैं।
मरियम नवाज ने इमरान पर कसा तंज….
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को राष्ट्र के नाम प्रधानमंत्री के संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मरियम नवाज ने सिलसिलेवार ने कहा कि कोई उन्हें (खान को) बता दे कि किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पार्टी ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया है। उन्होंने कहा कि अगर खान भारत को इतना पसंद करते हैं, तो उन्हें पाकिस्तान छोड़कर वहां चले जाना चाहिए।
किसी भी पीएम ने लोकतंत्र के साथ नहीं किया खिलवाड़
दरअसल, मरियम नवाज ने कहा कि भारत और खान के बीच यहां बात हो रही है, विभिन्न प्रधानमंत्रियों के खिलाफ 27 अविश्वास प्रस्ताव थे, लेकिन किसी ने भी संविधान, लोकतंत्र और नैतिकता के साथ खिलवाड़ नहीं किया।उन्होंने औपचारिक तौर से स्पष्ट किया है कि यह पहली बार है जब मैंने किसी को सत्ता के लिए इस तरह रोते देखा है। वह रो रहे हैं, कोई उनके साथ नहीं आया।


Download Android App
Download iOS App



