पाकिस्तानी अधिकारियों ने कोविड के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय कमान और संचालन केंद, (एनसीओसी) के दिशानिर्देशों को ‘पूरी तरह से लागू’ करने का निर्णय लिया। जानकारी के मुताबिक इस बात का खुलासा हुआ हैं।
प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने भी कोरोनो वायरस मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की है और इससे बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है।

एनसीओसी सभी भूमिकाएं और जिम्मेदारियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) को सौंप दी गईं। जब देश में तीन महीने में पहली बार 500 के करीब कोविड संक्रमण के मामलों सामने आए, तब एनसीओसी को दोबारा जिम्मेदारियों को सौंपने का निर्णय लिया गया। जानकारी के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 541 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां सकारात्मकता दर बढ़कर तीन प्रतिशत हो गयी है। देश भर में 15462 लोगों का कोविड परीक्षण किया गया। हालांकि, पिछले 24 घंटे में इस महामारी से एक मरीज की मौत हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 30,392 हो गयी है। पांच हजार 269 सक्रिय मामलों में से 100 मरीज को गंभीर चिकित्सा इकाई (सीसीयू) में रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App

