पाकिस्तान की बदहाली – भुखमरी पर वित्त मंत्री Ishaq Dar बोले- अल्लाह बचाएंगे

Summary :

इन दिनों पाकिस्तान काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है।पाकिस्तान में आर्थिक संकट के चलते हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए है। लोगों पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। इसके साथ ही बेरोजगारी दर काफी बढ़ गई है।

इन दिनों पाकिस्तान काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है।पाकिस्तान में आर्थिक संकट के चलते हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए है। लोगों पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। इसके साथ ही बेरोजगारी दर काफी बढ़ गई है। और कर्ज भी बढ़ता जा रहा है।बता दें आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दिनों आया बिजली संकट अब तक पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ है। 
 वित्त मंत्री इसहाक डार ने दिया बड़ा बयान 
इसी बीच पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने बिगड़ते हालात को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने सबकुछ अल्लाह पर छोड़ दिया है। उनका कहना है कि अगर अल्लाह पाकिस्तान को बना सकता है, तो वो उसे बचाएगा भी, उसका विकास भी करेगा और तरक्की का भी ध्यान रखेगा।
शाहबाज सरकार लोगों के लिए दिन-रात कर रही है काम 
लेकिन एक तरफ उन्होंने अल्लाह का जिक्र किया तो वहीं  दूसरी तरफ यहां तक कहा कि उनका देश इस्लाम के नाम पर बनाया गया है, ऐसे में यहां आने वाले समय में हालात बेहतर जरूर होंगे। उनकी तरफ से ये भी बताया गया कि इस समय शहबाज सरकार दिन रात जनता के लिए काम कर रही है। चुनाव से पहले स्थिति को पटरी पर लाने की कोशिश है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  अब कोशिश जरूर की जा रही है लेकिन जमीन पर स्थिति काफी ज्यादा खराब है।  

Desk Team