बदलते मौसम ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है जहाँ हाल ही में लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों चल रहीं बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है।
हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी
दिन में भले ही धूप निकल रही हो, लेकिन हवा इतनी ठंडी है कि कई गर्म कपड़े पहनने के बाद भी सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। IMD की मानें तो आने वाले दो दिनों में हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिस कारण तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा।

घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई
यहां तापमान में अचानक गिरावट आएगी फिर वो बढ़ने लगेगा। इस दौरान मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। उधर, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र यानी लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बढ़ सकती है परेशानी
आसान शब्दों में कहें तो दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए एक बार फिर परेशानी बढ़ने वाली है. क्योंकि बारिश के कारण ठंड यूटर्न ले सकती है, जिसका सीधा असर लोगों के जनजीवन पर पड़ेगा। IMD ने साफ कहा है कि सर्द हवाओं का दौर 5 फरवरी तक जारी रह सकता है। मध्य प्रदेश की बात करें तो विभाग ने अगले 72 घंटे में एमपी के कई हिस्सों में बूंदाबांदी होने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।


Download Android App
Download iOS App



